8वें दिन की कमाई से ‘कबीर सिंह’ बनीं साल की सबसे बड़ी फिल्म

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह  इस साल रिलीज हुई पहली फिल्म बन गई जिसने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को करोड़ों की कमाई में दहाई का आंकड़ा जोड़ दिया। इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 15 के पहले दिन के आंकड़े आने से पहले ही कबीर सिंह के जो आंकड़े आए हैं, उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री की हैरान कर दिया है।

Kabir Singh

कबीर सिंह की कमाई अब तक 143 करोड़ 63 लाख रुपये हो चुकी है। पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म शनिवार को 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में रिलीज के दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का आंकड़ा अब तक विकी कौशल की फिल्म उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक के नाम रहा है।

add 2

इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को सात करोड़ 66 लाख रुपये कमाए थे। वही शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने दूसरे शुक्रवार यानी 28 जून को 12 करोड़ 21 लाख रुपये कमाकर बहुत बड़ा धमाल कर दिया है।इस साल रिलीज हुई फिल्मों में दूसरे शुक्रवार को कमाई करने के लिहाज से उरी के बाद अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल का नंबर रहा है जिसने चार करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की।

Kabir Singh

इसके बाद नंबर आता है अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का जिसने दूसरे शुक्रवार को चार करोड़ 45 लाख रुपये कमाए, सलमान खान की भारत दूसरे शुक्रवार को चार करोड़ 30 लाख रुपये ही कमा सकी थी।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading