आज यानी 1 जलाई को Asus 6Z फोन के 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरियंट की पहली सेल है। Asus 6Z के इन दोनों वेरियंट को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट देगी। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिलेगा।
इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 6GB/8GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जो को रोटेटिंग स्टाइल में है यानी कैमरे को आगे और पीछे मूव कर सकते हैं इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे का पूरा कंट्रोल आपके पास होगा।

यदि कैमरा खुला है और फोन गिर जाता है तो कैमरा फोन के जमीन पर पहुंचने से पहले अपने-आप बंद हो जाएगा। कैमरे की एक और खासियत है कि आप लेंस को एक बटन के जरिए ऊपर और नीचे करके शॉट ले सकते हैं।
फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 भी मिलेगा। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा।
Asus 6Z के 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 31,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये है।
