हिंदी सिनेमा के द’बंग खान यानि सलमान खान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है । वीडियो में सलमान एक बंदर को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं । वीडियो को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है ।
वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, ‘हमारा बजरंगी भाईजान प्लास्टिक की बोतल से पानी नहीं पीता ।’ इसमें सलमान लोगों को प्लास्टिक की बोतल से पानी ना पीने का संदेश भी दे रहे हैं । उनका ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आया ।

एक यूजर ने लिखा, ‘आप सच में बहुत अच्छे इंसान हैं ।’
एक और यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत क्यूट है ।’
वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे ।’
हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा लहराया है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। वहीं तब्बू, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ को भी दर्शकों ने पसंद किया।
