स्मार्टफोन Redmi 7A की भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर के मुताबिक Redmi 7A को 4 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने अपनी साइट पर स्मार्ट देश का स्मार्टफोन बैनर से टीजर किया है और नोटिफाई मी का भी विकल्प नजर आ रहा है। ऐसे में यह भी साफ हो गया है कि Redmi 7A की बिक्री एमआई डॉट कॉम के अलावा फ्लिपकार्ट से भी होगी।
फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इस फोन में बुजुर्ग और बच्चों के लिए अलग से एक मोड दिया गया है। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है।

Redmi 7A में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रेडमी 7ए की बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ आपको 10 वाट का फास्ट चार्जर मिलेगा।
इसके अलावा इस फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ भी मिलेंगे। Gizmochina की लिस्टिंग के मुताबिक रेडमी 7ए की कीमत RMB 599 यानि करीब 6 हजार रुपये हो सकती है।
