सैमसंग का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड इसी साल फरवरी में गैलेक्सी 10 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉन्चिंग के 4 महीने बाद भी गैलेक्सी फोल्ड की बिक्री शुरू नहीं हो पाई है। वहीं कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि गैलेक्सी फोल्ड की स्क्रीन में दिक्कत आ रही है जिसके कारण इसे लॉन्च नहीं किया जा रहा है।
इन दावों पर सैमसंग के एक अधिकारी ने कहा था कि डिस्प्ले में आने वाली दिक्कत को दूर कर दिया गया है। इसी बीच टिप्सटर इंशान अग्रवाल ने दावा किया है कि सैमसंग ने गैलेक्सी फोल्ड की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू कर दी है और जल्द ही इस फोन को बाजार में उतारा जाएगा।
वहीं उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी फोल्ड की ग्लोबल लॉन्चिंग जुलाई के अंत तक हो जाएगी।
