सिंगल चार्ज पर 312 किमी की दूरी तय करने वाली यह कार 9 जुलाई को होगी लॉन्च

कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kona EV को भारत में 9 जुलाई को लांच करने की तैयारी में है। इस कार की खासियत इसकी माइलेज होगी। जी हां हुंडई की Kona सिंगल चार्ज पर 312 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

add

कंपनी इसे भारत में अपने श्रीपेरुमबुदुर प्लांट में असेम्बल करेगी। नई Kona EV की संभावित कीमत 22 लाख रुपये के आस पास हो सकती है। नई Kona EV में 39.2 kWh की बैटरी मिल सकती है जो 135bhp की पावर और 395Nm का टॉर्क देगी।

add 2

जबकि 9.3 सेकंड यह कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। नई Kona 6 घंटे में पूरी तरह से चार्ज होगी, जबकि 64kWh बैटरी पैक को चार्ज होने में लगभग 9 घंटे लगते हैं। हुंडई कोना इलेक्ट्रिक भी 100kW डीसी फास्ट चार्जर के साथ आती है सिर्फ 54 मिनट में यह 80 प्रतिशत तक चार्ज होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.