बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई जायरा वसीम ने अपने इंडस्ट्री छोड़ने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं जायरा के मैनेजर का कहना था कि उनका अकाउंट हैक हो गया है । ये पोस्ट उन्होंने नहीं लिखी है ।
फिर जायरा ने एक और पोस्ट कर सफाई दी । उन्होंने लिखा, ‘मेरा सोशल मीडिया अकाउंट हैक नहीं हुआ था। मैं खुद अपना अकाउंट देखती हूं। कृपा करके बाकी बातों को शेयर करने और उन पर यकीन करने से बचें।’

एक यूजर ने लिखा, ‘इस्लाम धर्म में ट्विटर भी गलत है । आप बुरका पहन कर घर बैठो।’
एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘सोशल मीडिया भी इस्लाम में गलत है। इससे भी दूर हो जाओ जल्दी।’
एक ने लिखा, ‘किसे तुम्हारी परवाह है?कोई तुम्हारे लिए रोने वाला नहीं है, न किसी को खुशी होने वाली है।’

जायरा का ये पोस्ट सैकड़ों निगेटिव कमेंट से भर गया । जायरा के मैनेजर तुहिन ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट कम्प्रोमाइज हुए हैं। उन्होंने ये पोस्ट नहीं लिखी । फिर मीडिया से बातचीत में जायरा वसीम ने खुद पुष्टि की कि बॉलीवुड छोड़ने वाले पोस्ट उन्होंने ही लिखे हैं।
साथ ही इसको लेकर जायरा ने पोस्ट भी किया । जायरा के इस फैसले पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। जायरा की अगली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ है जो अब उनकी आखिरी फिल्म कहलाएगी ।
plz Jaira wasim ko troll karna Bandh karo Aek Sakhs Sudhar raha hai to kyu Pichhe pade ho.