PATNA: ऐतिहासिक गांधी मैदान अब बदलने वाला है, नही दिखेगा पहले जैसा, होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पटना के गांधी मैदान अब पूरी तरह बदलने वाला है, बिहार की राजधानी पटना में गांधी मैदान की तस्वीर बदलने जा रही है.

जी हां, अब गांधी मैदान पहले जैसा नहीं दिखेगा. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान जल्द ही नए रूप में दिखाई देगा.

जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सहयोग से गांधी मैदान को आकर्षक बनाने के लिए रंगीन रोशनी लगाई जाएगी.

मिली जानकारी के मुताबिक छोटे बड़े पेड़ से लेकर पूरे गांधी मैदान को जगमग किया जाएगा. ताकि लोग देर शाम तक परिवार के साथ यहां आनंद ले सकें.

आपको जानकारी हो कि गांधी मैदान एक ऐसी जगह है जहां पर खास करके गर्मी के दिनों में लोग देर शाम तक रुकना पसंद करते हैं.

लेकिन लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परे’शानी का सा’मना करना पड़ता है. अब गांधी मैदान में जगमग रोशनी दिखाई देगी.

Input: Live cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading