इंटरनेशनल स्तर पर तेल कीमतों में नरमी को देखते हुए घरेलू बाजार में एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को विमान ईंधन कीमतों में 5.8 फीसदी की कटौती की, जिससे घरेलू बाजार में इसके दाम चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गए। एटीएफ कीमतों में कमी से नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनियों को काफी राहत मिलेगी।

यह लगातार दूसरा महीना है जब एटीएफ कीमतों में कटौती की गई है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की एक तारीख को एटीएफ कीमतों में कटौती करती हैं। पिछले महीने एक जून को कंपनियों ने एटीएफ कीमतों में 61 रुपये प्रति किलोलीटर की मामूली कटौती की थी।
