जायरा वसीम के सिनेमाजगत छोड़ने के फैसले पर सोनी राजदान ने भी दी प्रतिक्रिया कहा- बड़े होकर जायरा को अहसास होगा…

हिंदी सिनेमा  की ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम  ने सिनेमाजगत को छोड़ने के फैसले के बाद बयानों की बौछार सी हो गई। बॉलीवुड हो या फिर आम हर कोई जायरा के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। अब इस कड़ी में आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान का भी नाम जुड़ गया है।

add 2

सोनी राजदान ने ट्वीट किया- ‘मुझे उम्मीद है कि बड़े होकर जायरा को अहसास होगा कि जिसे आप दिल से चाहते हैं, भगवान भी आपके लिए वही चाहता है। एक्टिंग और क्रिएटिव आर्ट्स तो खुद अपने आपसे मिलने का तरीका है। इससे आप लोगों को अलग-अलग तरह के इमोशंस से मिलाते हैं। यह बहुत ही बेहतरीन काम है।’

add

सोनी राजदान ने आगे लिखा- ‘यह कहने के साथ-साथ मैं यह भी कहना चाहूंगी कि मैं जायरा के फैसले का सम्मान करती हूं। जायरा आप अभी काफी छोटी हो और हो सकता है कि आप 4 साल के बाद कुछ अलग फील करो। जब भी आप वापस आओगी हम आपका खुले दिल से स्वागत करेंगे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading