बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां सांसद पद की शपथ लेने के बाद जहां एक ओर देवबंध धर्मगुरुओं ने नुसरत पर फतवा जारी कर दिया तो वहीं फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने उनकी शादी को ही अमान्य कहा।
इन सबके बीच नुसरत ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की तैयारियों में जुट गई हैं। नुसरत और निखिल शानदार रिसेप्शन कोलकाता में 4 जुलाई को देंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत जहां कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में शानदार रिसेप्शन दे रही हैं।

नुसरत इस शाही रिसेप्शन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहती। इस वजह से वह खुद ही सभी चीजों का ध्यान रख रही हैं। नुसरत इस रिसेप्शन के लिए मेहमानों को खुद इनवाइट कर रही हैं। रिसेप्शन में राजनीति और फिल्मी जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
नुसरत और निखिल का रिसेप्शन को थीम के आधार पर होगा। हालांकि थीम क्या होगी इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। आईएएनएस एजेंसी से नुसरत के करीबियों ने बात करते हुए कहा- ‘शादी में इटेलियन, बंगाली, वेज और नॉनवेज डिशेज रखी गई थीं।
