मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट (NEET) काउंसलिंग 2019 के पहले राउंड के लिए नया परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले राउंड की फाइनल एलॉटमेंट लिस्ट देख सकते हैं।

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 का फाइल सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने रिपोर्टिंग का समय भी बढ़ा दिया है। अब स्टूडेंट्स 8 जुलाई 2019, शाम 5 बजे तक संबंधित केंद्रों पर रिपोर्ट कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद 03 जुलाई 2019 से रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शुरू भी की जा चुकी है।
