अर्थव्यवस्था की गति तेज करना हमारी पहली प्राथमिकता है : निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में कहा कि सरकार बड़े आर्थिक सुधारों के साथ इसे दोबारा रफ्तार देने पर जोर देगी। देश की आर्थिक विकास दर पांच साल में सबसे सुस्त रहने पर चिंता जताते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था की गति तेज करना हमारी पहली प्राथमिकता है।add 2

सरकार की ओर से पिछले दिनों जारी आंकड़ों में 2018-19 की विकास दर 6.8 फीसदी के साथ पांच साल में सबसे कम रही थी। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में सुस्ती के अलावा व्यापार, परिवहन, संचार और प्रसारण सेवा से जुड़े क्षेत्रों में छाई मंदी का असर विकास दर पर भी पड़ा है।

add

कृषि क्षेत्र में 0.6 फीसदी गिरावट रही। सरकार ने कृषि क्षेत्र को गति देने के लिए सबसे बड़े सुधार के तौर पर किसानों के लिए 6 हजार रुपये सालाना की न्यूनतम आय योजना शुरू की है। इसके अलावा छोटे किसानों और दुकानदारों और खुदरा कारोबारियों के लिए भी पेंशन योजना शुरू की है। विकास दर से जुड़े मुद्दे सुलझाने को प्रधानमंत्री की अगुवाई में पांच सदस्यीय कैबिनेट समिति भी बनाई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading