प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी की चर्चित तथा ऐतिहासिक इस्कॉन मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौ’रान हरे कृष्ण तथा हरे राम की धुन से राजधानी गूं’ज रही है वही इसे लेकर नगर के बुद्ध मार्ग सहित आयकर गोलम्बर चौराहा तथा कोतवाली थाना के अलावे स्टेशन रोड के साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहे तथा मो’हल्ले राधे कृष्ण की गूंज से गूंज रही है.

वही भगवान जगन्नाथ जी की आरती मंगल और प्रसाद वितरण हो रहा है. 40 फिट ऊँचे फूलो से सुशोभित मनोरम रथ पर भगवान श्रीजगन्नाथ, श्रीबलदेव एवं देवी सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमा बरबस मन को मोह लेने वाली यह यात्रा है लोग वस्तविक में पूरी में उपस्थित होने का अनुभव कर रगे हैं.

रथयात्रा का शुभारंभ महाआरती के साथ देश विदेश से पधारे हजारो भक्तगणों की उपस्थिति में इस्कॉन मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन एल एन पोद्दार एवं उधोगमंत्री श्याम रजक के द्वारा दिप प्रज्वलित कर झाड़ू लगाकर सम्पन हुआ.

वही मंदिर के सेक्रेटरी देवकीनंदन दास जी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की दर्शन मात्र से भक्तों को मोक्ष प्रदान हो जाता है भाव से भगवान का रथ खिंचने से लोगों में कृष्ण भक्ति की भावना जागृत एवं विकसित होती है.



