बजाज पल्सर 150 जल्द होगी लॉन्च

बजाज ऑटो अब अपनी नई पल्सर 150 को भारत में लांच करने जा रही है। इस फेस्टिव सीजन में पल्सर 150 का नया अवतार बीएस-6 इंजन के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि टेस्टिंग के दौरान यह बाइक स्पॉट की बाइक स्पॉट की गई है।

टेस्टिंग के दौरान जो इमेज देखने को मिली, उसमें नए मॉडल में नए ग्राफिक्स नजर आए। इतना ही नहीं इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक रिफलेक्टर देखने को मिले। बाइक को ब्लैक बेली पैन के साथ भी देखा गया। नई पल्सर 150 में जहां नया बीएस-6 वाला इंजन मिलेगा, तो वहीं इसमें सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) स्टैंडर्ड होगा।

लेकिन इसके रियर में डिस्क ब्रेक की जगह केवल ड्रम ब्रेक ही मिलेगा। क्योकिं इससे लागत में कमी आएगी और बाइक की कीमत कम ही रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading