केंद्र सरकार आम लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही 20 रुपये तक के नए सिक्कों को जारी करेगी।जनधन बैंक खाता रखने वाली महिलाओं को 5000 रुपये के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी।
केंद्र सरकार जल्द ही एक, पांच, 10 और 20 रुपये के नए सिक्के लेकर के आएगी। इसके लिए आरबीआई जल्द ही इनको बाजार में जारी करेगा।
‘‘कमर्शियल बैंकों में एनपीए एक लाख करोड़ से ज्यादा घटा है। पिछले 4 साल के दौरान 4 लाख करोड़ की रिकवरी हुई है। डोमेस्टिक क्रेडिट ग्रोथ 13.8% तक बढ़ी है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 70 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।



