आप सभी को जानकारी हो कि 17 जुलाई 2019 से श्रावण (सावन) का शुभ आरंभ हो रहा है। भगवान भोलेनाथ शिव का महीना इस बार इस माह में कई विशेष शुभ संयोग लेकर आया है। आइए जानते हैं 5 बिंदुओं से क्या है इस बार श्रावण मास में खास ::-

:- 125 सालों बाद हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग है।
:- नागपंचमी का शुभ पर्व भगवान शिव के विशेष दिन सोमवार को आ रहा है। सोमवार और नागपंचमी दोनों ही दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है, इसलिए इस बार नागपंचमी का विशेष महत्व है।
:- कई सालों बाद 15 अगस्त को चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का संयोग बन रहा है। रक्षाबंधन के दिन राष्ट्रीय पर्व होने से देश भर में विशेष उमंग और उत्साह का वातावरण होगा। राखियां भी तिरंगे की ही मिलेगी।

:- 17 जुलाई को सूर्य प्रधान उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से सावन माह की शुरुआत हो रही है। इस दिन व’ज्र और वि’ष कुंभ योग भी बन रहा है।
:- इस बार पूरे 30 दिन का सावन है और इस दौ’रान 4 सोमवार आएंगे। इसमें तीसरे सोमवार को त्रियोग का संयोग बन रहा है जो विशेष फलदायी होगा।

