बड़ा ही सुहाना मौसम हो गया है बिहार का जी हां, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बिहार के कई जिलों में ते’ज बारिश और व’ज्रपात को लेकर अ’लर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बिहार के उतर और दक्षिण के कई जिलों में अगले तीन दिन तक ते’ज बा’रिश होने की संभा’वना है। विभाग के अनुसार बिहार में अभी तक मानसून में 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अरवल, जहानाबाद और पटना में गर’ज और बारिश के साथ व’ज्रपात की भी सं’भावना जतायी जा रही है. बता दें कि बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून स’क्रिय हो गया है। इससे राजधानी समेत पूरे प्रदेश में रविवार को भी झ’माझम बारिश हुई। इस मौसम में पहली बार हुई अच्छी बरसात से छोटी नदियों में उफान आ गया है और गलियों के नाले भी उ’फनाने लगे हैं.

रविवार को पटना में 22.7 मिमी. वर्षा रि’कॉर्ड की गई। गया में 16.6 मिमी., भागलपुर में 21.3 मिमी., पूर्णिया में 3.1 मिमी., औरंगाबाद में 10 मिमी., देव में छह मिमी., इंद्रपुरी में पांच मिमी., मनिहारी, कुर्सेला और कटिहार में चार-चार मिमी. वर्षा रि’कॉर्ड की गई। दूसरी ओर रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.4 डि’ग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रि’कॉर्ड किया गया।


Input: Jagran