एक हा’दसे में रोडीज के गैंग लीडर और बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला के भाई रुपेश की मौ’त हो गई थी। जिसके चलते प्रिंस तुरंत ही टोरंटो रवाना हो गए थे। ऐसे में अब प्रिंस ने बताया है कि उनके भाई की मौ’त कैसे हुई थी।
प्रिंस ने स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए बताया- ‘भाई फिलहाल परिवार के साथ टोरंटो में थे और सोमवार को बीच पर घूमने गए थे। बीच पर काफी देर एन्जॉय करने के बाद उनका परिवार तो वापस घर आ गया लेकिन भाई ने कहा कि वो कुछ देर और अपने दोस्तों के साथ रुकेंगे। जिसके चलते वो उस वक्त घर नहीं गए।’

प्रिंस ने आगे बताया- ‘कुछ देर और एन्जॉय करने के बाद भाई के दोस्त ने भी कहा कि अब चलते हैं तो भाई ने कहा कि तू चल मैं बस आता हूं। भाई की बात सुन दोस्त पार्किंग से कार लेने चला गया। जैसे ही वो पार्किंग से कार लेकर बाहर आया कि बीच पर शोर सुनाई दिया- डू’ब गया, डू’ब गया।
ये सुनते ही दोस्त बीच पर भागा और रुपेश को सभी लोग ढूंढ़ने लगे। लेकिन करीब 20 मिनट तक रुपेश भाई का कोई पता नहीं लगा और जब वो मिले तो उनकी मौ’त हो चुकी थी।
‘ प्रिंस ने बताया- ‘रुपेश के दोस्त से जब उन्होंने बात की तो उसने कहा मुझे नहीं पता वो पानी में दोबारा कब और कैसे चले गए। प्रिंस ने आगे कहा- ‘वो दोस्त ही भाई को अकेले अस्पताल लेकर गया।लेकिन डॉक्टर्स ने कहा कि भाई नहीं रहे।’
