Bihar Board Result अच्छा आने का फायदा: 28000 छात्रों को मिलेंगे इतने हजार रुपये, जानें क्या आप भी है इस लिस्ट में…

बिहार बोर्ड इंटर का बंपर रिजल्ट इस बार सैकड़ों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिलवाएगा। जिन छात्रों को इंटर में 75 फीसदी और उससे अधिक अंक आए हैं, उन्हें यह छात्रवृत्ति मिलेगी। बिहार के 28 हजार 407 विद्यार्थियों की सूची मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज दी है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली केंद्रीय क्षेत्र की इस छात्रवृत्ति में शामिल विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दस हजार की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। वहीं, स्नातकोत्तर के लिए 20 हजार छात्रवृत्ति दी जाती है. सूबे की बात करें तो इस छात्रवृत्ति में सबसे ज्यादा पटना के एएन कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हैं। एएन कॉलेज से 191 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।

इसके बाद कॉलेज ऑफ कॉमर्स के विद्यार्थी हैं। इस सूची में बिहार के दो सौ से अधिक कॉलेज और तीन सौ के लगभग स्कूल शामिल हैं। 14 हजार छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति. यह छात्रवृत्ति सभी वर्गों के विद्यार्थियों को दी जायेगी। इनमें विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी शामिल होते हैं। छात्रवृत्ति अक्टूबर से मिलनी शुरू होगी। इनमें 14 हजार 203 छात्राएं भी शामिल हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक से स्नातक करने वाले छात्रों को केवल स्नातक तक ही यह छात्रवृत्ति दी जाती है. हर साल देशभर के 82 हजार छात्र होंगे लाभान्वित यह छात्रवृत्ति देशभर के राज्य बोर्ड के छात्र और छात्राओं को दी जाती है। इनमें नेशनल बोर्ड के छात्र शामिल नहीं होते। राज्य बोर्ड से प्लस टू करने वाले 82 हजार छात्र और छात्राओं को यह छात्रवृत्ति दी जाती है। इनमें 41 हजार छात्र और 41 हजार छात्राएं शामिल होती हैं।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading