अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में कई बदलाव करने जा रहा CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) स्कूलों में अब तक बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होम सेंटर पर ही होती आ रही हैं, अगले साल से इसमें बदलाव हो सकता है। सीबीएसई वर्ष 2020 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी एक्सटर्नल सेंटर्स पर कराने की योजना बना रहा है।

add
नई रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं की मार्किंग स्कीम में भी बदलाव करने के लिए तैयार है। थ्योरी की तरह ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को अलग से एडमिट कार्ड भी जारी किये जाएंगे। इसमें उनके प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी। स्टूडेंट्स को बताए गए केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा, जहां वे प्रैक्टिकल परीक्षा दे पाएंगे।

बोर्ड ने इसके लिए सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को बताए गए फॉर्मेट पर विस्तृत जानकारी भेजने के लिए कहा है। इसके लिए स्कूलों को 10 दिनों का समय दिया गया है।

add 2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading