फिल्म स्टार ऋतिक रोशन पटना पहुंच गए हैं. ऋतिक के एयरपोर्ट पहुंचने पर उनके फैंस का जमावड़ा देखने को मिला. पटना एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन का स्वागत करने के लिए गणितज्ञ आनंद कुमार पहले से मौजूद थे.बता दें कि ऋतिक रोशन अपनी फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन को लेकर पटना पहुंचे हैं.

आज सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी ऋतिक रोशन से मौर्या होटल में मुलाकात करेंगे. इस दौ’रान आनंद कुमार भी मौजूद रहेंगे.





