निरहुआ संग इस एक्ट्रेस ने ‘पिया बहकता मन’ गाने पर डांस कर जीता फैंस का दिल

जहां एक तरफ भोजपुरी कलाकार निरहुआ की यूपी-बिहार में लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं तो वहीं आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। इनकी हिट जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी जब भी एक साथ आती है गर्दा मचा देती है। आम्रपाली और निरहुआ का डांस वायरल होने में देर नहीं लगती।

भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस आम्रपाली के पास इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं लेकिन सबसे खास है मुकद्दर का सिकंदर। इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली का एक बार फिर से रोमांस देखने को मिलेगा।

ads space 1080

आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निरहुआ के साथ एक जबरदस्त डांस का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री फैंस का दिल जीत रही हैं। इतना ही नहीं दोनों ने जिस गाने का चुनाव किया है वह भी काफी दिलचस्प हैं। गाने के बोल हैं ‘पिया बहकता मन… अब न बस में रही’।

add 2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading