बॉलीवुड की खुबसूरत अदाकारा करीना कपूर इन दिनों फिल्मों के अलावा डांस रियलिटी शो को भी जज कर रही हैं। करीना के डांस इंडिया डांस की जज बनने से फैंस काफी खुश हैं ।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना ने डांस रियलिटी शो के लिए 3 करोड़ रुपये फीस ली है। इसी के साथ करीना टीवी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं ।

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की बात पर करीना ने कहा था, ‘हमें टीवी के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत होती है। इसलिए फीस तो अच्छी मिलेगी ही । जब मेल जज को अच्छा अमाउंट मिलता सकता है तो फीमेल जज को क्यों नहीं।
ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई मेन स्ट्रीम एक्ट्रेस अपने करियर के पीक प्वॉइंट पर आकर किसी शो की जज बनी है । मुझे लगता है कि मैं जो डिजर्व करती हूं मुझे वही मिल रहा है ।’
