जाकिर हुसैन सहित ये सभी संगीत नाटक अकादमी फेलो चुने गए, लोकगायिका मालिनी अवस्थी समेत 44 कलाकारों को पुरस्कार

शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मानसिंह, नृत्यांगना जतिन गोस्वामी, बहुप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैनऔर वैज्ञानिक के कल्याणसुंदरम पिल्लै को संगीत नाटक अकादमी का फेलो चुना गया है। इसके अलावा विख्यात शास्त्रीय गायक मधुप मुद्गल, रंगकर्मी संजय उपाध्याय, अभिनेता टीकम जोशी, लोकगायिका मालिनी अवस्थी समेत 44 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।

संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक 26 जून को गुवाहाटी में संगीत नाटक अकादमी की आम परिषद में 2018 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए इन कलाकारों का चयन किया गया। जनरल काउंसिल ने इनके अलावा संगीत, नृत्य और नाटक, कठपुतली और संपूर्ण योगदान के लिए 44 अन्य कलाकारों के नामों की भी घोषणा की।

इसके अलावा बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार के लिए 18 युवा कलाकारों का चयन किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक विशेष कार्यक्रम में कलाकारों को पुरस्कृत करेंगे।

ADS HERE
ADS HERE

संगीत के क्षेत्र में जिन 11 कलाकारों को चुना गया है उनके नाम हैं- मणि प्रसाद, मधुप मुद्गल , तरुण भट्टाचार्य , तेजेंद्र नारायण मजूमदार, अलामेलू मणि, मल्लादी सूरीबाबू , एस. कासिम और एस. बाबू, गणेश और कुमारेश,  सुरेश वाडकर, शांति हीरानंद  एच. अशंगबी देवी ।

नृत्य के क्षेत्र में भरतनाट्यम के लिए राधा श्रीधर, कथक के लिए इशिरा और मौलिक शाह (संयुक्त पुरस्कार), मणिपुरी के लिए अखम लक्ष्मी देवी, कुचीपुड़ी के लिए पसुमूर्ति रामलिंग शास्त्री, ओडिसी के लिए सुरूप सेन, सत्रिया के लिए टंकेश्वर हजारिका बोरबयान, मोहिनीअट्टम के लिए गोपिका वर्मा, छऊ के लिए तपन कुमार पटनायक, समकालीन नृत्य के लिए दीपक मजूमदार को चुना गया है।

Malini Awasthi, Zakir hussain, Sonal mansingh

रंगमंच के क्षेत्र में नाट्य लेखन के लिए राजीव नाईक और लल्टुलांग्लियाना खियांगटे, निर्देशन के लिए संजय उपाध्याय और एस. रघुनंदन, अभिनय के लिए सुहास जोशी और टीकम जोशी, मूक अभिनय के लिए स्वप्न नंदी, रंगमंच की अन्य प्रमुख परम्पराओं के लिए भगवत ए. एस. नन्जप्पा, कुटियट्टम के लिए ए.एम. परमेश्वरन कुट्टन चक्कीयार शामिल हैं।

पारंपरिक / लोक / जनजातीय संगीत / नृत्य / रंगमंच और कठपुतली के क्षेत्र में मालिनी अवस्थी , नरेंद्र सिंह नेगी , गाजी खान बरना , मो. सादिक भगत , कोटा सच्चिदानंद शास्त्री, अर्जुन सिंह ध्रुवे , सोमनाथ बट्टू, अनुपमा होसकरे,  हेम चंद्र गोस्वामी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading