KISHANGANJ : बा’ढ़ प्रभा’वितों के बीच राहत कार्य में लगातार डटे हैं डीएम-एसपी

KISHANGANJ : सोमवार को जिले में बा’ढ़ की स्थिति सामान्य बनी हुई है. महानंदा, कौल, रतुवा नदियों के जलस्त’र में कमी आने की वजह से पहले से बा’ढ़ प्रभा’वित गांवों से बा’ढ़ का पानी निकलना शुरू हो गया है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है. डीएम-एसपी लगातार क’टाव वाले इलाकों में नजर बनाये हुये हैं और पी’डितों के बीच रा’हत व ब’चाव कार्य में डटे हैं.

इधर जिले के दौला पंचायत के समेत अन्य बा’ढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष, अनुमंडल पदाधिकारी शाहनवाज अहमद नियाजी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी दिनरात दौरा करते हुये बाढ़ पीड़ितों के बीच हर संभव मदद दिलाने के प्रयास में मु’स्तैद हैं. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बा’ढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीडितों के बीच उनका कुशलक्षेम पूछते हुये सभी जरूरी सुविधाओं को अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

किशनगंज जिले में बा’ढ़ से अब तक 1 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. जिले के 48 पंचायत अब तक बा’ढ़ से प्रभावित हुए हैं जबकि 500 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 15 जगहों पर जिले में रा’हत शि’विर लगाये गये हैं.

जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा और पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष स्वयं राहत कार्य व बा’ढ़ पर नजर बनाएं हुए हैं और अधिकारियों को लगातार बा’ढ़ से संबंधित निर्देश देकर लोगों को मदद पहुंचने में जुटे हैं.

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि जिले के 48 पंचायत अब तक बा’ढ़ से प्रभावित हुए हैं जबकि 500 गांव बाढ़ से प्रभा’वित हैं. बा’ढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जिले के 15 स्थानों पर राहत शिविर लगाये गये हैं. बा’ढ़ पी’डितों के बीच जिला प्रशासन की ओर से उन्हें भोजन समेत सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading