
SHEOHAR : नदी में नहाने गई एक साथ छह सहेलियां डू’ब गईं .जिसमें से पांच बच्चियों की नदी में डूबने से मौ’त हो गई और एक की स्थिति गं’भीर बनी हुई है. पांच बच्चियों का श’व देख परिवार में कोह’राम मच गया. दृश्य को देखकर पूरा गांव गम’गीन हो गया है. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस बच्चियों के श’व को अभिर’क्षा में लेकर थाना लाया गया, जहां से बच्चियों का श’व पोस्ट’मार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया.

घटना शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के पचरा गोट गांव में बजरंग चौक के पास घटी. जहां वार्ड 9 एवं 10 की बच्चियां अपनी सहेलियों के साथ खेतों में भरे बा’ढ़ के पानी में नहा रही थीं तभी नदी के गहरे पानी में चली गई. काफी देर बाद जब परिजनों ने बच्चियों की खोज प्रारंभ की तो पता चला की सभी बच्चियाँ खेत में लगे पानी में नहाने गई थीं. तरियानी थाना क्षेत्र के पचरा गोट वार्ड नंबर 8 एवं 9 के 5 बच्चियों की बा’ढ़ के पानी में डू’बने से मृ’त्यु हो गई है वहीं एक बच्ची की स्थिति चिं’ताजनक है. भी’षण बा’ढ़ ने जिले में तबा’ही मचाना शुरू कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरेंद्र सिंह की इंटर पास लड़की जुली कुमारी की मृ’त्यु डूबने से हो गई, वहीं 12 वर्षीय सुमन कुमारी की स्थिति चिं’ताजनक है. नदी से एक- एक कर सभी के श’व को बाहर निकाला गया, जहां धीरेंद्र सिंह की चौदह वर्षीया पुत्री सुमन कुमारी की साँसें चलती देख उसे तत्क्षण इ’लाज के लिए पीएचसी ले जाया गया जहां उसकी स्थिति चिं’ताजनक बताई जा रही है.

मृ’तकों में धीरेन्द्र कुमार सिंह की 12 वर्षीय द्वितीय पुत्री जिन्नी कुमारी, सत्येंद्र सिंह की 14 वर्षीय पुत्री जूली कुमारी, निरंजन साह की 12 वर्षीय पुत्री रौशनी रानी, अजय सिंह की 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी एवं लक्ष्मण साह की 8 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी शामिल है. एक साथ पांच बच्चियों की मौत की घटना से पचरा गोट गांव में मा’तमी स’न्नाटा पसरा है.



