
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मंगलवार को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक के दौरान प्रमंडल में बा’ढ़ की विभी’षिका के मद्देनज़र लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता से प्रमंडल में चलाये जा रहे रा’हत शिविरों में जल एवं शौचालय की व्यवस्था की जानकारी हासिल की. प्रमण्डलायुक्त को जानकारी देते विभाग के अधिकारियों ने बताया की प्रमंडल में वर्तमान समय में 230 स्थानों में शिविरों का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा की किसी चापाकल में यदि गंदा पानी आ रहा हो तो उसके उप’चार के भी उपाय साथ-साथ किये जाएँ.

जिला प्रशासन द्वारा अकेले शिवहर जिले में 56 स्थानों पर शिविरों का संचालन किया जा रहा है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता में जानकारी दी की बांध पर अभियंता और गृहर’क्षा वाहिनी के जवान तैनात हैं और लगातार ग’श्त लगा रहे हैं. एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को आयुक्त ने निदेशित करते हुए कहा की पिपरा कोठी-गोपालगंज के बीच पुल के पास जारी क’टाव को अविलम्ब रो’के जाने की आवश्यकता पर अभियंता द्वारा बताया गया की का’र्रवाई जारी है.

जल संसाधन विभाग के अभियंता एवं पथ विभाग के अभियंता अन्ना घाट छौड़ादानों के बीच रोड किनारे हो रहे क’टाव के लिए कल बुधवार से संयुक्त रूप से ब’चाव के उ’पाय किये जायेंगे. आयुक्त श्री लाल ने विद्युत विभाग के अभियंता से जानकारी ली कि पावर सब स्टेशन में बारिश का पानी घुसने से क्या-क्या कठिनाइयां हो रही है. उनका समुचित नि’दान करते हुए सुरक्षा उपाय के साथ चालू करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें. आयुक्त ने शिवहर में हो रही कम वसूली पर चिंता जाहिर करते हुए विद्युत विभाग के अभियंता को फ’टकार लगाई और वसू’ली में ते’जी लाने के निर्देश दिए.
ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि हेतु अलग सब स्टेशन व फीडर के साथ ही किसानों से प्राप्त आवेदनों की संख्या के अनुरूप कनेक्शन की भी जानकारी ली. इस विषय पर अभियंता ने बताया की आधे से अधिक आवेदकों को कनेक्शन नहीं मिल सका है, कार्य यु’द्ध स्तर पर जारी है, पुराने व ज’र्जर तारों को बदला जा रहा है, वर्ष के अंत तक सारी व्यव’स्थाएं हो जाएँगी. बाढ़ के दौरान विद्युत विभाग को सत’र्क व मु’स्तैद रहने के निर्देश दिए गए.
बैठक के दौरान पथ विभाग के अभियंता ने बताया की बा’ढ़ के दौरान सीतामढ़ी के 14 सड़क मार्ग, शिवहर के एक और मुजफ्फरपुर के औराई रतवारा में भी एक सड़क बं’द हैं. एनएच पर अं’धा मोड़ के समीप सड़क पर एक फ़ीट तक पानी है. भवन विभाग के अभियंता ने जानकारी देते हुए कहा की मुजफ्फरपुर में 52 योजनाओं में 27 योजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं. बेतिया इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कार्य आरम्भ हो चुका है. बा’ढ़ राहत आश्रम के लिए शिवहर में जमीन उप’लब्ध नहीं हो सकी है. इस दौरान प्रमण्डलायुक्त ने श्रावणी मेले में कांवरिया मार्ग में जगह-जगह टू’टे पथों की मर’म्मति के भी निर्देश दिए.

लघु सिंचाई के अभियंता ने जानकारी दी की सभी नलकूप पंचायत को सौंप दी गई है और मरम्मति के लिए राशि भी आवं’टित कर की गई है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार के प्रोजेक्ट परियोजना पदाधिकारियों ने बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग 77 मुजफ्फरपुर-सोनबर्षा खंड में कुल 82.7 किलोमीटर सड़क में 82.4 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 28 मुजफ्फरपुर-बरौनी खंड में बीबीगंज से भगवानपुर चौक तक सेवा पथ का निर्माण भारी वाहनों के अनाधिकृत पड़ाव एवं पहुँच पथ पर अतिक्रमण के कारण अवरु’द्ध है.
राष्ट्रीय राजमार्ग 527 सी. मझौली-चरौत खंड मुजफ्फरपुर प्रमंडल के दो जिला मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी शामिल हैं. 90 प्रतिशत भूमि उपलब्ध के अभाव में निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया जा सका है. आयुक्त ने प्रमंडल में आये वि’नाशकारी बा’ढ़ एवं श्रावणी मेला की तैयारी में सत’र्कता व मु’स्तैदी के साथ कार्य करने के लिए अभियंताओं को प्रे’रित किया.
Like this:
Like Loading...