इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप और टेलीग्राम एप के बारे में आपको लगता है कि वो एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड हैं तो एक बार फिर से सोचने की जरूरत है, क्योंकि सिक्योरिटी फर्म Symantec के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम एप में एक बग है जिसकी मदद से कोई भी है’कर्स लोगों द्वारा भेजी गई मीडिया फाइल्स को एडिट कर सकता है और उसमें हे’राफे’री कर सकता है।

इस बग को मीडिया फाइल जैकिंग नाम दिया गया है। शोधकर्ताओं द्वारा अपने ब्लॉग में दी गई जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप मीडिया फाइल को एक्सटर्नल स्टोरेज में सेव करता है। वहीं टेलीग्राम गैलरी में सेव करता है। ऐसे में इन दोनों में से कोई भी एप मीडिया फाइल पर नजर नहीं रखती हैं। ऐसे में इन मीडिया फाइल्स पर जैकिंग अटैक हो सकता है और फाइल को एडिट किया जा सकता है।
इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स फाइल का गलत इस्तेमाल कर सकता है और फोटो-वीडियो में अपने हिसाब से एडिटिंग कर सकता है।
