Detel ने पेश किया 4के एलईडी टीवी, जानें स्पेसिफिकेशन

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Detel ने बाजार में अपना पहला 4के टीवी पेश किया है। डीटेल के इस टीवी में 65 इंच की 4के रिजॉल्यूशन वाली बड़ी डिस्प्ले दी गई है।  डीटेल के इस 65 इंच वाले 4के टीवी की कीमत 57,999 रुपये है और इसे पेटीएम, अमेजन और डीटेल की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

add

इस टीवी के स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 3840X2160 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें 10 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस टीवी में एंड्रॉयड का सपोर्ट दिया गया है।

इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो यूएसबी पोर्ट और दो एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। इस टीवी में यूट्यूब, अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और हॉट स्टार जैसे लोकप्रिय एप प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।

RADIO ROC LIVE

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading