7,000 करोड़ रुपये में Apple ने खरीदा Intel का स्मार्टफोन मॉडेम डिवीजन

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल ने चिपसेट निर्माता कंपनी इंटेल का स्मार्टफोन मॉडेम डिविजन खरीद लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सौदा 1 अरब डॉलर यानी करीब 7 हजार करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

इस सौदे के साथ क्वॉलकॉम और इंटेल का विवाद भी खत्म हो गया है। एपल ने यह सौदा Intel द्वारा इसी साल अप्रैल अपने 5जी मॉडम बिजनेस को बंद की घोषणा के बाद की है।

add

एपल काफी समय से कोशिश कर रही थी कि मोबाइल चिपसेट के लिए क्वॉलकॉम पर उसकी निर्भरता कम हो और कंपनी खुद इस पर काम करे। ऐसे में यह सौदा एपल के काफी मायने रखता है।

इस सौदे के साथ ही साल के अंत तक एपल इंटेल के करीब 2,200 कर्मचारियों को नौकरी देगी और वायरलेस टेक्नोलॉजी की 17,000 पेटेंट को लेगी। कहा जा रहा है कि इंटेल और एपल के बीच यह सौदा इसी साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच पूरा हो जाएगा।

RADIO ROC LIVE

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.