बॉलीवुड के द’बंग खान फिर से मामू बनने वाले हैं । सलमान की बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा दूसरी बार पैरेंट बनने वाले हैं । अर्पिता का 3 साल का एक बेटा आहिल भी है।

अर्पिता और आयुष एक-दूसरे को पिछले 6 साल से जानते हैं और चार साल पहले उन्होंने शादी की थी । टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं । फिलहाल इस खबर को लेकर सलमान या अर्पिता की ओर से कोई बयान नहीं आया है ।

बता दें कि अर्पिता और आयुष ने 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद में शादी रचाई थी । उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के समय की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीर में अर्पिता शादी के जोड़े में फेरों के लिए तैयार हैं ।