बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह का दबदबा अब भी बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। ऋतिक रोशन की सुपर 30 भी दूसरे हफ्ते में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। वहीं हॉलीवुड की एनीमेशन फिल्म द लॉयन किंग बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों से तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
डिजनी की फिल्म द लॉयन किंग ने भारत में रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 81 करोड़ 57 लाख रुपये कमा लिए। फिल्म के दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकडा पार कर लेने की पूरी उम्मीद हैं।फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी बड़ी कामयाबी मिली है।

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को उनकी ब्रांड वैल्यू का अच्छा फायदा मिला है। करीब 82 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में बुधवार तक 110 करोड़ 68 लाख रुपये कमा लिए थे।
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज के पांचवे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर थकने को तैयार नहीं हैं। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर अब तक 274 करोड़ 36 लाख रुपये कमा चुकी है।
