एमसी मैरीकॉम और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 20 अक्टूबर से नौ नवंबर तक खेली जाने वाली भारतीय मु’क्केबाजी लीग के शुरूआती सत्र में भाग लेंगे।
लीग का अधिकार धारक और आयोजक स्पोर्ट्जलाइव एक अलग निविदा प्रक्रिया के माध्यम से शुरुआती तीन सत्रों के डिजिटल स्ट्रीमिंग के सीधा प्रसारण के अधिकारों की नीलामी भी करेगा।

भारतीय मुक्केबाजी संघ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘लीग का आयोजन तीन स्थानों पर होगा और 18 दिनों में तीन दौर के कुल 90 मुकाबले खेले जाऐंगे। इस दौरान हर दिन दो टीमों के बीच पांच अलग अलग भार वर्ग श्रेणी के मुकाबले होंगे।’
उन्होंने बताया, ‘मैरीकॉम, अमित पंघाल, गौरव बिधुड़ी और सोनिया लाथेर जैसी भारतीय दिग्गजों के अलावा इस लीग में 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज भाग लेंगे।
