ट्रेन से 700 यात्रियों को सफलतापूर्वक बचाने पर बिग बी ने की तारीफ, कहा- गर्व से भर गया हूं, जय हिंद

हिंदी सिनेमा के दिग्गज भिनेता अमिताभ बच्चन ने आपदा राहत टीम को जमकर बधाई दी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वंगानी के पास फं’सी महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्रियों को बचाने के राहत अभियान चलाया गया था।

add

इस बचाव अभियान के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, भारतीय रेलवे, भारतीय वायुसेना और राज्य प्रशासन ने मिलकर राहत कार्य किया। राहत बचाव दल ने ट्रेन में फंसे 700 लोगों को बचाया।

Mahalaxmi Express Train, Mumbai

अमिताभ ने ट्वीट किया कि ‘एनडीआरएफ की टीम को बधाई। उन्होंने महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 700 यात्रियों को सफलतापूर्वक बचाया है। शाबाश एनडीआरएफ, नौसेना, भारतीय वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन, आपने बहुत अच्छा कार्य किया है। यह एक साहसी और सफल अभियान है। गर्व से भर गया हूं। जय हिंद।’

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading