टिकटॉक की बेहतरीन कामयाबी के बाद इसे बनाने वाली कंपनी अब स्मार्टफोन के बाजार में उतरने वाली है। मौजूदा वक्त में टिकटॉक सबसे तेजी से बढ़ने वाली सोशल मीडिया एप है, जिसके लगभग 50 करोड़ यूजर्स हैं।

टिकटॉक पर 15 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया जाता है। इस एप को प्ले-स्टोर से 100 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। चीन की आर्थिक पत्रिका कैजिंग ने बताया है कि ‘बाइटडांस’ का नया मोबाइल सात महीनों के भीतर आ सकता है।