7 महीने से नही मिला वेतन, क्लर्क मजदूरी करने पर मजबूर, देखें…

बिहार के भभुआ में रे’फरल अ’स्पताल रामगढ़ के लिपिक व वर्तमान में सदर अ’स्पताल के रक्त अधिकोष में प्रतिनियुक्त लिपिक अभय तिवारी ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर दैनिक मजदूरी करने की अनुमति मांगी है। सीएस को दिए गए आवेदन में उसने लिखा है की उसे जनवरी 2019 से जुलाई 2019 तक वेतन का भुग’तान नहीं किया जा सका है।

इसके पहले 16 जनवरी 2015, 17 सितंबर 2015, 8 मार्च 2016 एवं 17 मार्च 2016 यानी 4 दिन का वेतन भी उसे नहीं मिल सका है। उसका 12 वर्षीय बेटा सातवीं कक्षा में और 9 वर्षीया बेटी कौशिकी कक्षा 5 में पढ़ती है। उसके पास उनकी पढ़ाई का शुल्क चु’काने के लिए पैसा नहीं है।

दूध, गैस और सब्जी की भी खरीदारी नहीं कर पा रहा है। इस कारण वह पूरी तरह शारीरिक व मानसिक रूप से पी’ड़ित है।उसने सिविल सर्जन से वेतन भु’गतान स्वीकृत करने तक अवकाश स्वीकृत करने का आग्रह किया है, ताकि वह कहीं भी दैनिक मजदूरी करके स्वयं तथा परिवार की प्राण एवं दैनिक रक्षा कर सकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading