यहां मौ’त नहीं ज़िंदगी के देवता बने ‘यमराज’, सबको सिखा रहे ट्रैफिक रूल, देखें…

मृत्यु के देवता यमराज के दर्शन कौन करना चाहेगा, पर इन दिनों आप बेंगलूरु में उन्हें व्यस्त सड़कों पर देख सकते हैं। काले वस्त्र, बड़ी मूंछें और हाथ में गदा लिए ये यमराज किसी को ड’राने के लिए नहीं, बल्कि ज़िंदगी का एक बेहतरीन सबक सिखाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। दरअसल बेंगलूरु में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पै’दा करने के लिए उलसूर गेट ट्रैफिक पुलिस ने एक अनूठा अभियान शुरू किया है।

इसके तहत कुछ लोगों को यमराज की वेशभूषा में सड़कों पर उतारा गया है, ताकि वे उन लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करें जो दोपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट नहीं पहनते।इन ‘यमराज’ का रूप भले ही कुछ ड’रावना हो लेकिन समझाने का तरीका बहुत शालीन है। अभियान के दौ’रान ऐसे कई दोपहिया वाहन चालक मिले जिन्होंने हैलमेट नहीं पहन रखा था।

उन्हें यमराज ने समझाया कि उनका जीवन परिजनों के लिए कितना महत्वपूर्ण है और हैलमेट न लगाने की कितनी गं’भीर कीमत चुकानी पड़ सकती है।उन्होंने वाहन चालकों को गुलाब भेंट करते हुए अपील की कि वे भविष्य में हैलमेट जरूर लगाएं और यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी ज़िंदगी को सुरक्षित बनाएं। इस मौके पर कई लोगों ने ‘यमराज’ से हाथ मिलाया और सेल्फी ली।

सोशल मीडिया पर भी इस अभियान की चर्चा रही। अब देखना यह होगा कि यमराज के इस सबक को कितने लोग गं’भीरता से लेते हैं.

Input: दक्षिण भारत

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading