भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु फोर्ब्स द्वारा जारी की गई विश्व की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट 2019 की सूची में शामील देश की एकमात्र एथलीट हैं। करीब 39 करोड़ की कुल कमाई के साथ मंगलवार को फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में सिंधु 13वें स्थान पर हैं।
इस लिस्ट में टेनिस की स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स टॉप पर हैं। फोर्ब्स के अनुसार सिंधु भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट बनी हुई हैं।
