जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐलान के बाद से ही पूरे देश में लोगों के रिएक्शन सामने आए। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी बौखलाहट देखने को मिली।
पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम मंगलवार को हज के लिए निकले। लेकिन जाने से पहले उन्होंने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और आखिर में उन्होंने अनुच्छेद 370 पर भी रिएक्ट किया।
आतिफ असलम ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘कुछ बड़ा आप लोगों के साथ शेयर करते हुए खुशी हो रही है इंशाअल्लाह, मैं जल्द ही अपनी जिंदगी के सबसे जरूरी सफर पर निकलने वाला हूं। हज पर जाने से पहले मैं सभी से माफी मांगता हूं, चाहे वह मेरे फैन्स हों, परिवार हो या दोस्त हों। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो माफ कर दें। कृपया दुआओं में मुझे याद रखें।

पोस्ट में आगे आतिफ ने लिखा- ‘इसके साथ ही मैं कश्मीरियों के साथ हो रही हिंसा और उत्पीड़न की भी निंदा करता हूं। अल्लाह कश्मीर और पूरी दुनिया के मासूमों की रक्षा करे।’
भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें क’रारा जवाब दिया है। एक यूजर ने लिखा कि आप अपने देश की चिंता करो, हमारे देश के लिए मोदी जी हैं।
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तानियों को जरुरत नहीं, भारत में चाहें जो भी चल रहा हो। ऐसे में कई कमेंट्स आतिफ के पोस्ट पर किए गए हैं। एक और दूसरे यूजर ने लिखा- आज आपने अपना एक फैन खो दिया।