सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले फैसले के संबंध में कल फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले फैसले के संबंध में दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के बारे में कल फैसला लेगा. गौरतलब है कि 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में केरल के सबरीमाला मंदिर में हर आयुवर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दे दी थी. सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 4:1 की बहुमत से यह फैसला दिया था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि भक्ति के मामले में भेदभाव नहीं किया जा सकता है और महिलाओं को मंदिर में प्रवेश ना देना उनके साथ लैंगिक भेदभाव का उदाहरण है. कोर्ट ने 53 साल पुराने कानून को समाप्त करते हुए कहा कि अब सबरीमाला मंदिर में हर आयु वर्ग की महिलाएं प्रवेश कर सकेंगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading