जिद पर अड़े ऐश्वर्या-तेजप्रताप, सुलह की कोशिश हुई फेल, अब दोनों ल’ड़ेंगे त’लाक का के’स, देखें…

पटना, जेएनएन। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच आखिरकार सु’लह नहीं हो सकी। पटना सिविल कोर्ट ने ऐश्वर्या की ओर से दिए गए घरेलू हिं’सा संबंधी आवेदन पर प्रोटेक्शन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। इससे साफ हो गया है कि दोनों के त’लाक के मा’मले पर सु’नवाई शुरू होगी।

गुरुवार को ऐश्वर्या पटना सिविल कोर्ट में दोपहर एक बजे पहुंचीं। साथ में उनके विधायक पिता चन्द्रिका राय और मां भी आए थे। इन्हें देखने अ’दालत परिसर में भी’ड़ लग गई। कुछ देर बाद तेज प्रताप भी सिविल कोर्ट पहुंचे।

सिविल कोर्ट परिसर में दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मालविका राजकोरिया और अमित खेमका पहुंचे। मालविका ऐश्वर्या की अधिवक्ता हैं। खेमका दिल्ली से तेज प्रताप के पक्ष में ब’हस करने पटना आते रहे हैं। बताते हैं कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय के बीच सुलह कराने के लिए काउंसलर ने दो घंटे तक कोशिश की।

कोर्ट सू’त्रों की मानें तो दोनों के बीच समझौता कराने में का’उंसलर असफल रहे। काउंसिलिंग के दौ’रान दोनों पक्ष अपनी-अपनी शि’कायत पर अ’ड़े रहे।

विदित हो कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। तेज प्रताप ने एक नवम्बर 2018 को ऐश्वर्या से तला’क लेने संबंधित आवेदन दिया था। तलाक से संबंधित मु’कदमे के सिलसिले में आज दोनों कोर्ट परिसर में उपस्थित हुए थे।

मीडिया हाउस अवमानना के घेरे में

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय तथा परिजन के कोर्ट पहुंचने से पहले ही कई मीडिया क’र्मी पटना सिविल कोर्ट परिसर में मौजूद थे। अ’दालत में तेजप्रताप ने 17 मीडिया हाउस पर कोर्ट की अवमानना का आवेदन दिया है।

सूत्रों के अनुसार तेजप्रताप ने आवेदन में कहा है कि उनके तला’क की अर्जी के मा’मले में अ’दालत ने कोर्ट की का’र्यवाही छापने या दिखाने पर रो’क लगाई है। ऐसे में मीडिया को नोटिस जारी की जानी चाहिए। हालांकि कोर्ट ने अभी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है।

source: jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading