महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक समेत दक्षिण के कई हिस्सों में बारिश और बा’ढ़ से बु’रा हाल है। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से इन राज्यों में अब तक 93 लोगों की मौ’त हो चुकी है और हजारों लोग लाप’ता हैं। केरल में सबसे अधिक 42 लोगों की मौ’त हुई है।
एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही हैं।

सेना, नौसेना, वायुसेना और तट र’क्षकों की 173 टीमें भी ब’चाव और राह’त कार्य में जु’टी हैं। महाराष्ट्र में सबसे बु’रा हाल सांगली और कोल्हापुर जिले में है। नौसेना की 12 टीमें बृहस्पतिवार रात सांगली पहुंचीं। यह टीमें शुक्रवार से राहत कार्य में जुट गईं।
महाराष्ट्र के पांच पश्चिमी जिलों में बा’ढ़ में फं’से करीब 2.85 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर ने बताया कि राज्य सरकार ने 76 करोड़ रुपये बाढ़ पी’ड़ितों में बांटने के लिए दिए हैं। शहरों में हर पी’ड़ित परिवार को 15 हजार और गांवों में दस हजार रुपये दिए जाएंगे।

कर्नाटक के 15 जिलों में भारी बारिश में फं’से 80 हजार लोगों को बचाया गया है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के एवलांचि में बृहस्पतिवार को 911 मिमी बारिश हुई। इसके चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी कर दी है। केरल के पलक्कड़ प्रभाग में भारी बारिश के चलते दक्षिण रेलवे ने दो रूटों की 20 ट्रेनें र’द्द कर दी हैं।
