CHATTISGARH : जदयू के स्टार प्रचारक होंगे नीतीश कुमार

PATNA : जदयू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी कर दी। जदयू के राष्ट्रीय सचिव रवींद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधान राष्ट्रीय सचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, श्याम रजक सहित 20 नेताओं के नाम सूची में शामिल हैं। नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि पार्टी छत्तीसगढ़ में 25-26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू किसी की आलोचना पर नहीं, बल्कि अपनी नीतियों और कार्यक्रमों पर भरोसा करती है। छत्तीसगढ़ के गठन को 18 वर्ष हो गए हैं परन्तु जिस मकसद के लिए छत्तीसगढ़ बना था, वह आज भी अधूरा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading