किसान हुंकार रैली को संबोधित करने साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव समेत तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे होटल बेबीलोन निकल गए। वहां पार्टी के तमाम नेताओं से मुलाकात के बाद साइंस कॉलेज पहुंच चुके
वे साइंस कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा भी करेंगे। एसपीजी की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी के तय कार्यक्रमों में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब वह महामाया मंदिर नही जा पाएंगे। पहले राहुल गांधी का महामाया मंदिर जाने और वहां दर्शन-पूजन का कार्यक्रम था।

आस-पास घनी आबादी और रास्ते संकरे होने के कारण एसपीजी ने उन्हें मंदिर जाने की इजाजत नहीं दी है। इसके लिए एसपीजी की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को महामाया मंदिर का दो बार दौरा भी किया था।

साइंस कॉलेज में सभा काे सम्बोधित करने के बाद वह बेबीलॉन होटल जाएंगे। वहां शाम करीब 5.15 बजे से सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक और चर्चा करेंगे। चुनावी रणनीति पर चर्चा के बाद राहुल गांधी होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading