#Munger #Bihar बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस ने आठ मिनीग’न फैक्ट्री का भं’डाफो’ड़ कर सात श’स्त्र-कारीगरों को गि’रफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डा.गौरव मंगला ने आज यहां बताया कि पिछले 24 घंटे के दौ’रान जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र में छा’पेमा’री कर अ’वैध रूप से संचालित 8 मिनीगन फैक्ट्री का भं’डाफो:ड़ किया गया है।
मौके से 4 अ’र्द्ध-निर्मित देशी पि’स्तौल, 28 का’रतूस ,12 अर्द्ध-निर्मित मैगजीन, 8 बेस-मशीन और हथि’यार बनाने का उपकरण ब’रामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से सात शस्त्र कारीगर प्रभाकर कुमार, सुशील कुमार,धनुषधारी तांती, बलराम तांती, कर्ण कुमार, पिन्टू कुमार और एक अन्य को गि’रफ्तार किया गया है जिनसे पूछता’छ की जा रही है।
