बिहार सरकार ने भी अभी हाल ही में एक एलान किया है, जिसके मुताबित बिहार पुलिस विभाग में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के पदों पर होंगी। पर अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
सरकार ने जानकारी दी है कि इसका विज्ञापन जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा। ये बात खुद बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कही है। एक कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस भर्ती करने वाली है। इसके अलावा डीजीपी ने यह भी कहा कि विभिन्न श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 29 हजार 86 पदों पर आवेदन निकाले जाएंगे।

दरोगा के 4586 और सिपाही के 22500 पदों पर ये भर्तियां होंगी।
ये भर्तियां दो चरणों में होंगी।
उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विज्ञापन देखने के लिए बिहार पुलिस सेवा आयोग और केन्द्रीय चयन परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।