जब-जब आरजेडी पर मुसीबत आई है, तब-तब पार्टी और मजबूत हुई है: राबड़ी देवी

#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की शुक्रवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया और सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, लेकिन आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बैठक से गायब रहे। बैठक के बाद आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।

rabri_xtijpx

बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि आरजेडी के सभी विधायक मजबूती के साथ पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब आरजेडी पर मुसीबत आई है, तब-तब पार्टी और मजबूत हुई है। राबड़ी देवी ने कहा कि यह बैठक शनिवार को भी जारी रहेगी और तेजस्वी इसमें शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों से संघर्ष का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। इस बीच आरजेडी नेताओं ने दावा किया कि विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव अवश्य शामिल होंगे। नेताओं ने कहा कि बैठक शनिवार को भी होगी।

IMG-20190814-WA0158.jpg

आरजडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बैठक में तेजस्वी के नहीं आने पर कहा कि किसी काम के कारण वह नहीं पहुंच सके हैं। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि आरजेडी में सभी नेता हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से तेजस्वी अपना अधिकांश समय पटना से बाहर ही गुजार रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading