माहिका ने कहा- मीका सिंह को भी अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए

पाकिस्तान में कार्यक्रम करने के बाद से हिंदी सिनेमा के गायक मीका सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में अब इस मामले में अभिनेत्री माहिका शर्मा का बयान आया है। माहिका ने कहा है कि मीका सिंह को भी अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। माहिका शर्मा अक्सर मुद्दों पर अपनी राय बे’बाकी से रखती हैं।

एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए माहिका ने कहा- ‘मैं मीका को बहुत अच्छे जानती हूं, मुझे नहीं लगता कि मीका सिर्फ पैसों के लिए वहां गए होंगे। मीका को कम से कम एक बार अपनी बात रखने का एक मौका देना चाहिए। लोगों को पता तो चले कि वे वहां परफॉर्म करने क्यों गए थे।

add

सिर्फ वहां परफॉर्म करने भर से उन पर बैन लगा देना सही नहीं है। हो सकता है वो वहां आतंकवादियों को पकड़ने गए हों।’ इसके आगे माहिका कहती हैं- ‘मीका एक कलाकार हैं और किसी की कला पर बैन नहीं लगाया जा सकता।

मीका ने कई सारे देशभक्ति के गाने गाए हैं, वे कई एनजीओ के जरिए चैरिटी करके देश की और गरीबों की सेवा करते रहे हैं।उनकी देशभक्ति पर शक नहीं करना चाहिए।’ 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading