फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, नौकरियां ख’त्म हो रही हैं पर वित्त मंत्री और सरकार में बैठे लोग चुप हैं: प्रियंका गाँधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर शनिवार को सरकार पर निशा’ना सा’धा और आ’रोप लगाया कि इस ”भयं’कर मंदी” पर वित्त मंत्री और सरकार में बैठे लोग चुप हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ”देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है।”

download (6)

उन्होंने सवाल किया, ”फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, नौकरियां खत्म हो रही हैं, लेकिन सरकार में बैठे लोग खामोश हैं। क्यों?” प्रियंका ने एक खबर भी शेयर की जिसके मुताबिक वाहनों की बिक्री में पिछले 19 वर्षों की सबसे बड़ी गि’रावट दर्ज की गई है और ऑटो क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोगों की नौकरी जाने का ख’तरा है।

img-20190817-wa00073006938242255311394.jpg

 

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलू खान ह’त्या मामले में सभी आ’रोपियों को बरी किए जाने संबंधी अदा’लती फैसले को ”चौंकाने वाला” करार देते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि इस मामले न्याय दिलाकर अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ”पहलू खान मा’मले में निचली अदालत का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा ह’त्या एक जघन्य अ’पराध है।”

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading